कुरुक्षेत्र, 30 मार्च। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा.कर्मचंद लगभग 29 साल की सेवाएं देने के बाद विभाग से सेवानिवृत्त हो गए है। उनकी सेवानिवृति पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ-साथ तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
कृषि विभाग कार्यालय में विभाग की तरफ से उपनिदेशक डा. कर्मचंद की सेवानिवृति को लेकर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित सभी वरिष्ठï अधिकारियों, कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी और सभी ने स्वस्थ, सुखद और समृद्ध सेवानिवृति जीवन की कामना करते हुए उनकी अनुशासित कार्यशैली, समर्पण और सौम्य व्यवहार की सराहना की है। उपनिदेशक डा. कर्मचंद ने वर्ष 1997 से एडीओ के पद पर सालवन करनाल से जीवन शुरू किया और यमुनानगर, पंचकुला, पलवल, कैथल, रोहतक में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सेवानिवृत उपनिदेशक डा. कर्मचंद व उनके परिवार के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में डा. कर्मचंद ने उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किया है और उनके प्रयासों से गत वर्ष फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाएं बहुत ज्यादा कम हुई और विभाग ने कई उपलब्धियां भी हासिल की है और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *