कुरुक्षेत्र, 30 मार्च। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वर्ष 2026-2027 के लिए कलेक्टर दरें निर्धारित किए गए है। इस जिले में नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दिए जाएंगे। इन दरों को तय करने के लिए तहसील स्तर पर प्राप्त हुए सुझावों आपत्तियों को सुना गया है। इन सभी दावे व आपत्तियों की एक रिपोर्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में सम्बन्धित एसडीएम अपनी टिप्पणी और सिफारिश के साथ प्रस्तुत करेंगे और इन दरों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन कलेक्टर दरों के निर्धारण को सुविधाजनक बनाने के लिए, जिले के सभी उप-रजिस्ट्रारों और संयुक्त उप-रजिस्ट्रारों से मसौदा प्रस्ताव मांगे गए थे, जो अब इस कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। इन प्रस्तावित दरों के मसौदे को जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-2027 के लिए कलेक्टर दरें, आम जनता से प्राप्त सुझावों और आपतियों के संबंध में एक जिला स्तरीय समिति द्वारा 31 मार्च को लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 11 बजे समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *