-151 कलशधारी महिलाएं हुई शामिल, बैंड बाजों की धुन पर भजन गाते चले श्रद्धालु
-राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला और प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंगला ने सिर पर धारण किया अग्र भागवत ग्रंथ
सोनिका वधवा
कुरूक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दूसरी बार हो रही अग्र भागवत कथा को लेकर अग्रवाल समाज में उत्साह व्याप्त है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा रेलवे स्टेशन के नज़दीक अग्रवाल धर्मशाला में 29 मार्च तक होने वाली अग्र भागवत कथा में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र के अलावा लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद मारकंडा, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी सहित पानीपत आदि शहरों से बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए। शुक्रवार शुभारंभ दिवस पर न्यू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर से कथास्थल तक 151 कलशधारी महिलाओं की भव्य कलश-यात्रा आयोजित की गई जिसे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंगला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कथा के मुख्य यजमान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला और प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र के प्रधान विशाल सिंगला ने राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पत्र से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक उज्जवल गर्ग को तिलक लगाकर पूजन करके
सिर पर अग्र भागवत ग्रंथ धारण किया। साथ-साथ अग्रवाल समाज के अन्य मौजिज लोगों ने भी यह ग्रंथ बारी बारी से धारण किया। भव्य आतिशबाजी करते हुए ढोल की थाप पर नाचते गाते अग्रवाल समाज के सैंकड़ों युवाओं ने इस कलश-यात्रा की अगुवाई की। कुरुक्षेत्र नगर में अग्रवाल समाज के गढ़ रहे सुभाष मंडी, साधु मंडी, सुभाष गली, कृष्णा नगर गामड़ी और पुराने थानेसर शहर के लोगों सहित सर्वजातीय समाज के लोगों ने इस कलश यात्रा का स्वागत किया। यह कथा रविवार,29 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक होगी। अंतिम दिवस रविवार 29 मार्च को शाम 6.30 बजे विशाल भंडारे के साथ यह आयोजन संपन्न होगा। अन्य शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इसी धर्मशाला में भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर में जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, साया के पूर्व प्रधान नवीन बंसल, नरेश सिंगला,कुलवंत गर्ग, गौरव मित्तल, पीयूष बंसल, बृजमोहन गर्ग, सुरेश गर्ग, विनोद गर्ग, योगेश गोयल, वेद प्रकाश गर्ग, जयकिशन जिंदल, गौरांग सिंगला, मनन गोयल,जितेंद्र अग्रवाल,सुमित सिंगला,रोशन लाल मित्तल,विशेष गर्ग,अर्जुन गर्ग और अमरनाथ मित्तल, आदि शामिल रहे।
बॉक्स
ये होंगे मुख्यातिथि एवं यजमान
विशाल सिंगला ने बताया कि श्री अग्र भागवत कथा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे साथ ही पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज विशेष रूप से आशीर्वचन देंगे।
बॉक्स
विशेष आकर्षण रहेंगी कोलकाता की झांकियां
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंगला ने बताया कि श्री अग्र भागवत कथा में भगवान अग्रसेन जी के नियमों और सिद्धांतों को दर्शाती कोलकाता की भव्य झांकियों में श्री अग्र जन्मोत्सव, श्री अग्र राज्यभिषेक, श्री अग्र माध्वी विवाह, लक्ष्मी पुत्र प्राप्ति का वरदान, एक रुपया एक ईंट और अग्रोहा राज्य का निर्माण प्रमुख रुप से दिखाई जाएंगी।
