करनाल, 27 मार्च।  करनाल के नवनियुक्त एडीसी डॉ. राहुल रईया ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। एडीसी डॉ. राहुल रईया 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे असंध के एसडीएम के पद पर तैनात रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत एडीसी ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा सभी को तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जन समस्याओं के प्रभावी निवारण हेतु विशेष ध्यान दिया जाएगा।
एडीसी ने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक और अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *