हर परिस्थिति के लिए देश तैयार
करनाल, 26 मार्च।
  केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल अपने प्रस्तावित दौरे के अनुसार वीरवार को गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान मनोहर लाल का स्टेशन पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कंविद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता, संकल्प भंडारी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचने पर जिला प्रशासन के ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह ने पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, पूर्व क्रिकेटर संदीप नरवाल, देवेंद्र नरवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मनोहर लाल का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने लोगों को सामूहिक व निजी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री मनोहर लाल ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और पेट्रोल व गैस को लेकर लम्बी लाईन के जवाब में मीडिया से कहा कि अभी देश में परिस्थितियां सब ठीक है और किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। कुछ देश युद्ध में फंसे हुए हैं अगर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो भारत सरकार की पूरी तैयारी है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है। आत्मनिर्भरता से तात्पर्य है कि हम अपने देश को खुद पर निर्भर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *