ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार: कहा “सपने देखने पर कोई पाबंदी नहीं, लेकिन डूबे हुए आदमी के ख्वाब कभी सच नहीं होते”
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एआईएमआईएम नेता पर प्रहार, “गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का राज है”
धुरंधर 2 फिल्म पर सपा सांसद के बयान पर मंत्री अनिल विज बोले “बिना देखे फिल्म पर सवाल उठाना सिर्फ दुर्भावना!”

अम्बाला/चंडीगढ़, 24 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो चुकी है पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए क्योंकि यदि चश्में पर धूल जमी हुई हो तो सबकुछ धुंधला नजर आता है। नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है, सारे विश्व में मोदी जी को मान-सम्मान से बुलाया जाता है। मोदी जी ने जो करके दिखाया इस देश में उसको मानना चाहिए व सच को स्वीकार करना चाहिए।
श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने लेने पर किसी सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया है, कोई भी सपना कोई भी ले सकता है। केजरीवाल स्वयं डूब चुके हैं और डूबा हुआ आदमी सपने लेता रहे, मगर उनके सपने कभी सच नहीं होंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एआईएमआईएम नेता पर प्रहार, “गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का राज है”
एआईएमआईएम नेता के बयान कि उन्हें 11 विधायक मिल जाए तो यूपी में मुसलमान को मारेगा उसे मुठभेड़ में मार गिराएंगे और मदरसों की रक्षा करेंगे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनके जैसे और भी कुछ नेता है जो यदा कदा बोलते हैं। यह गलतफहमी के शिकार हैं, देश में कानून का राज है और सख्ती से राज है। उसका पालन करते हुए सारे लोगों की सुरक्षा का जिम्मेवारी सरकारें निभा रही हैं।

धुरंधर 2 फिल्म पर सपा सांसद के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा “”बिना देखे फिल्म पर सवाल उठाना सिर्फ दुर्भावना!”
फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद के चित्रण पर सपा सांसद अफजल अंसारी के बयान कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी मगर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ही नहीं देखी तो उन्हें कैसे पता कि फिल्म का मतलब क्या है और क्या उसमें दिखाना चाहते हैं व क्या बताना चाहते हैं। जब उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं तो फिर ऐसा बयान देना केवल जनता में इस प्रकार की दुर्भावना फैलाना, इसके अलावा कोई काम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *