पानीपत। कुटानी रोड पर गंदे नाले के पास शनिवार रात को जगदीश नगर निवासी 18 वर्षीय अश्वनी की पसलियों में चाकू मार हत्या कर दी। वह कुटानी रोड पर फेरी लगाकर गोल गप्पे बेचता था। रात करीब नौ बजे युवकों ने हमला कर दिया।

राहगीरों ने उसे बेसुध हालात में पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बेसुध हालात में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने पीजीआइ रेफर कर दिया। रास्ते में करीब पौने दस बजे अश्वनी ने दम तोड़ दिया।
किला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जगदीश नगर निवासी नंदकिशोर ने बताया कि वह गोल गप्पे की रेहड़ी लगता है। चार दिन पहले ही उसने अपने साले यूपी के कानपुर जिले के बिलहापुर निवासी अश्वनी को भी यहीं बुलाया था।

अश्वनी ने कुटानी रोड पर गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने का काम शुरू किया था। वह पिछले दो-तीन दिन से कुटानी रोड पर फेरी लगाकर गोल गप्पे बेचने का काम करता था। शनिवार रात को करीब पौने नौ बजे अश्वनी रेहड़ी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने अश्वनी की पसलियों में चाकू से वार कर दिया। लोगों ने उन्हें सूचना दी। नंदकिशोर का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है।

सीआईए की टीमें खंगाल रही फुटेज

हत्या की सूचना मिलने के बाद सीआईए की तीनों टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सीआईए की टीम आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है ताकि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, पुलिस की टीम आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

रेहड़ी संचालक की चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस की टीमें हत्यारोपितों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। -सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना किला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *