4 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर
दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 3 अप्रैल को, अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
कुरुक्षेत्र, 21 मार्च। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.00 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्रीमद्भगवद्गीता सदन (ऑडिटोरियम) में आयोजित होने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर है। दीक्षांत समारोह में इस बार वर्ष 2024-25 के करीब 3 हजार विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं दीक्षांत समारोह से एक दिन पूर्व 3 अप्रैल 2026 को दोपहर 3.00 बजे रिहर्सल आयोजित होगी जिसमें सभी अभ्यर्थियों का भाग लेना अनिवार्य है। रिहर्सल में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बॉक्स
दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न कमेटियां
केयू के 35वें दीक्षांत समारोह में प्रो. राकेश कुमार (डीन अकादमिक अफेयर्स) को दीक्षांत संयोजक की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए डॉ. सुरजीत (पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग) को संयोजक, डॉ. मनजीत सिंह तथा डॉ. मेघा गुप्ता को टीम का सदस्य बनाया गया है। केयू डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि सीनेट हॉल में चाय आदि की व्यवस्था के लिए प्रो. मोहिंदर चंद को संयोजक, डॉ. हरदीप राय, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मनीष देवगन व लिपिक पंकज को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रो. अनिल मित्तल को दी गई है, उनके टीम में प्रो. महावीर सिंह, डॉ. नवीन बेहल और डॉ. महेश व राहुल शामिल हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि खेल विभाग में हेलीपैड एवं क्रू प्रबंधन की जिम्मेदारी केयू खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा को सौंपी गई है। वहीं केयू ऑडिटोरियम में अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की ओवरऑल जिम्मेदारी डीन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट प्रो. संजीव अग्रवाल को दी गई है। वहीं बैठने की व्यवस्था को लेकर डॉ. हितेंद्र त्यागी को संयोजक बनाया गया है जबकि उनके साथ डॉ. अजय अग्रवाल, सहायक नीरज एवं लिपिक प्रवीन सदस्य की भूमिका मे होंगे। मंच पर वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था संयोजिका प्रो. अनीता दुआ संभालेंगी तथा उनकी टीम में डॉ. मनीषा संधू, डॉ. संगीता सैनी, उप-अधीक्षक सतीश कुमार व लिपिक नीरज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि रोबिंग रूम एवं वीवीआईपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रो. सुमन महेंदिया को सौंपी गई है। उनके साथ डॉ. नीरज, डॉ. कंवल गर्ग व एसडीओ राजेश मोंगा टीम के सदस्य हैं। वहीं, ईसी, एसी और कोर्ट सदस्यों को स्टोल उपलब्ध कराने का कार्य स्थापना शाखा के उप कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार देखेंगे तथा उनके साथ सदस्य रूप में सहायक मनदीप शर्मा, जयपाल व विनोद कुमार शामिल हैं। वहीं ईसी, एसी और कोर्ट सदस्यों के बैठने की व्यवस्था बतौर संयोजक उपकुलसचिव डॉ. पंकज गुप्ता देखेंगे। वहीं उनकी टीम में अधीक्षक सुमन, सहायक राकेश सेठी, पंकज, अनु सैनी व राजेश कुमार सदस्य रूप में शामिल हैं।
छात्रों से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था के संयोजक एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर कंडक्ट ब्रांच व परीक्षा शाखा के सहायक कुलसचिवों व अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि एकेडमिक प्रोशेसन की जिम्मेदारी प्रो. अमित लूदरी को दी गई है। समाचार पत्रों में दीक्षान्त समारोह की खबरों को लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश को संयोजक बनाया गया है वहीं लोक सम्पर्क विभाग की उपनिदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा इस टीम की सदस्य है। डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण टीम में इंचार्ज आईयूएमएस के डॉ. प्रदीप कुमार को संयोजक तथा डॉ. प्रदीप मित्तल, परीक्षा के सहायक कुलसचिव व अधीक्षक सीमा को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लाइव टेलीकास्ट और डिस्पले एवं सूचना आदि के लिए आईटी सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप मित्तल को संयोजक बनाया गया है वहीं डॉ. जिम्मी शर्मा को सदस्य बनाया किया गया है।
वहीं स्टेज पर साइटेशन, डिग्री आदि संबंधित कार्य के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश को संयोजक बनाया गया है। रिहर्सल कमेटी में संयोजक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, प्रो. राजेन्द्र मोदगिल, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा, प्रो. मुकेन्द्र कादयान व डॉ. दीपक राय बब्बर सहित एंकर शामिल है। प्रिंटिंग, पब्लिकेशन व बैनर एंड मीडिया कमेटी में प्रो. विवेक चावला को संयोजक बनाया गया है इसके साथ ही टीम में डॉ. पवन कुमार, डॉ. आनन्द जायसवाल, डॉ. रामचंद्र व तकनीकी कार्यकारी कंवरदीप शामिल हैं।
दीक्षान्त समारोह में प्रिंटिंग सामग्री कमेटी में संयोजक का कार्यभार लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया को दिया गया है। वहीं उनकी टीम में उपनिदेशक लोक सम्पर्क विभाग डॉ. जिम्मी शर्मा, प्रो. ओमवीर सिंह, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. आनन्द जायसवाल, वित्त अधिकारी कंचन बाला, मैनेजर प्रिंटिंग एंड पब्लिकेशन तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनन्द, परीक्षा नियंत्रक के प्रतिनिधि के रूप में कर्मचारी संजय शामिल है।
इंविटेशन एवं लंच कार्ड के वितरण के लिए प्रो. राजेश खरब को संयोजक बनाया गया है वहीं उनके साथ टीम में डॉ. जसविन्द्र संधू, डॉ. विकास सभ्रवाल व सामान्य शाखा के उपकुलसचिव शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में प्रैस के स्वागत, बैठने की व्यवस्था का जिम्मा लोक सम्पर्क विभाग की उपनिदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा को दिया गया हैं वहीं उनके साथ टीम में डॉ. मीनाक्षी सुहाग व सहायक लोक सम्पर्क विभाग शामिल हैं। समारोह की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी व लाइव टेलीकास्ट के लिए संयोजक की भूमिका में डॉ. प्रदीप मित्तल के साथ सदस्य रूप में उपनिदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा होंगी। क्रश हॉल एवं ऑडिटोरियम में स्वागत के लिए ओवरऑल इंचार्ज केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी को बनाया गया है। उनके साथ टीम में डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. संजीव अग्रवाल सहित सभी संकायों के डीन भी शामिल हैं।
एमबिएंस कमेटी में संयोजक प्रो. विवेक चावला को बनाया गया है। इसक साथ ही टीम में डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. सुरजीत, डॉ. मेघा गुप्ता व एक्सईएन पंकज शर्मा शामिल है। समारोह में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी को पूरे परिसर में तैनाती, प्रवेश नियंत्रण और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, सजावट और रंगोली के लिए डॉ. तरविंदरजीत कौर को संयोजक बनाया गया है, जबकि सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान की जिम्मेदारी डॉ. अशोक शर्मा को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि दीक्षांत समारोह को सफल और यादगार बनाया जा सके।
बाक्स
कुवि में दीक्षांत समारोह को लेकर 25 मार्च को बैठक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 35वें दीक्षांत समारोह (4 अप्रैल 2026) की तैयारियों की समीक्षा के लिए 25 मार्च को दोपहर 3.30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। इस दौरान विभिन्न समितियों द्वारा अतिथियों की व्यवस्था, भोजन, वीआईपी बैठने, साउंड-लाइट, छात्र प्रबंधन, स्टोल वितरण, लाइव टेलीकास्ट व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी संयोजकों को प्रगति रिपोर्ट सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
