फिल्म फेस्टिवल में 38 देशों की 26 भाषाओं में दिखाई जाएंगी फिल्में
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट, कुरुक्षेत्र के सहयोग से हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फिल्म फेस्टिवल विश्वविद्यालय परिसर में 25 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित होगा।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला एवं फिल्म फेस्टिवल संयोजक धमेन्द्र डांगी ने बताया कि फेस्टिवल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल, सीनेट हॉल तथा क्रश हॉल में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही फिल्म निर्माण, निर्देशन और अभिनय से जुड़े विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र में वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इस अवसर पर वह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही मोरक्को के भागीदार देश के रूप में शामिल होने की संभावना है।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में 38 देशों से 26 भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिल्म कला के प्रति प्रेरित करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। सभी विद्यार्थियों एवं फिल्म प्रेमियों से इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया गया है।..

त रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *