करनाल, 14 मार्च। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में आज जिला करनाल, सब डिवीजन इन्द्री, असंध व घरौंडा की सभी अदालतों में लंबित मुकदमों  के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करनाल जसबीर सिंह कुंडू, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करनाल प्रवीण कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करनाल शैलजा गुप्ता, एसीजे एम करनाल सुधीर कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) करनाल विनीत कौर सौखी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) करनाल हिमांशु जांगरा, अतिरिक्त सिविल जज ( सीनियर डिवीजन) इन्द्री उदय प्रताप, अतिरिक्त सिविल जज ( सीनियर डिवीजन) घरौंडा गौरांग शर्मा व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) असंध अमृतबीर कौर का बैंच बनाया गया। डीएसजे अजय कुमार शारदा व सीजेएम डा. इरम हसन ने करनाल में स्थापित बैंचों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में 29428 मुकदमे रखे गए, जिसमे 25920  मुकदमों का निपटारा हुआ। इन मुकदमों मे मोटर दुर्घटना संबंधित 24  मुकदमों का निपटारा हुआ। पारिवारिक विवाद संबंधित 84  मुकदमों का, चैंक बाउंस संबंधित 154  मुकदमों का निपटारा हुआ तथा रुपये 89415712.46/- का भुगतान हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *