करनाल, 14 मार्च। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल आज शाम को मधुबन के नजदीक कल्याण फार्म पहुंचे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की 87 वर्षीय माता प्रेम कौर के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करे। उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रेम कौर की स्मृति और नेक विचार हमेशा दिलों में जीवित रहेंगे। बोले-दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
विधानसभा अध्यक्ष की मां के निधन का समाचार पाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दिल्ली से शोक व्यक्त जताने कल्याण फार्म पहुंंचे। उन्होंने श्रीमती कौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। केंद्रीय मंत्री परिवार के सदस्यों से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी।  उल्लेखनीय है कि श्रीमती कौर का बीती रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थीं। आज गांव कुटैल में दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण,भाजपा कार्यसमिति सदस्य आजाद सिंह नेहरा, स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती, कविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *