इच्छुक अभ्यर्थी बेसिक कंप्यूटर, वेब डिजाइनिंग व टैली कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले सकेंगे
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र द्वारा बेसिक कंप्यूटर, वेब डिजाईनिंग व टैली कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि को अब 30 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है। यह जानकारी देते हुए केन्द्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 के बीच तक फीस जमा करवा सकते हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को इन प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिले के लिए केयू वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन को भरकर केन्द्र की ईमेल आईडी dirbrasc@kuk.ac.in पर भेजना होगा। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की कक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से आरम्भ होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।
बॉक्स
स्वास्तिक इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट के सहयोग से चलेंगे टैली कार्यक्रम

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि केंद्र ने स्वास्तिक इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, रोहतक (टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकृत स्थानीय भागीदार) के सहयोग से टैली कोर्स शुरू किया गया हैं जिसमें टैली प्राईम रेंट एमयूएल तथा 35 घंटे अवधि के सर्टिफिकेशन एंड स्टडी मैटेरियल पर स्टूडेंट टैली एसेंशियल लेवल 1, 2 और 3 टैली कोर्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *