आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: कृष्ण कुमार

करनाल, 4 फरवरी। हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा है कि आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सफाई कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के लिए भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
चेयरमैन कृष्ण कुमार आज हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से यहां सेक्टर-16 के पोलिक्लिनिक में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में सफाई कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से इससे पहले पांच अन्य जिला में सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भविष्य में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। चेयरमैन ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता अभियान की रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर आयोग पूरी तरह से सजग है। कर्मचारियों की ईएसआई कार्ड, ईपीएफ, ऑन रोल सुविधा आदि को लेकर उचित कदम उठाए गए हैं।आयोग का प्रयास है कि सेवानिवृति के समय सफाई कर्मचारी को भी अन्य नियमित कर्मचारियों की तरह सेवा लाभ प्राप्त हों। इससे पहले आयोग के उप-चेयरमैन आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सफाई कर्मचारियों की मांगों/समस्याओं के प्रति गंभीर है।
सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक चले शिविर में आज 335 मरीजों की जांच की गई। सभी के एचबी और ब्लड शुगर की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई कर्मचारियों की सुविधा के लिए आठ काउंटर स्थापित किए गए थे। डॉक्टर नीरू बाला, डा. पंकज, डा. जतिन, डा. राहुल, डा. मनोज रंगा, डा. नवनीत, डॉ. पुनीत और डा. श्वेता ने सफाई कर्मचारियों की जांच की। टीबी वेन में एक्सरे और बलगम की जांच की गई। इसके अलावा एचआईवी के लिए 100, एचसीवी 50 और एचबीएस-एजी के लिए 50 की स्क्रीनिंग की गई। इतना ही नहीं 231 कर्मचारियों का एक्स रे और 159 का बलगम टेस्ट किया गया। कर्मचारियों का बीपी और वजन की जांच भी की गई। जरूरतमंदों को दवा भी मुफ्त वितरित की गई। इस मौके पर नगर निगम के डीएमसी अभय सिंह यादव, जिला परिषद के सीईओ अमित, आयोग की सदस्य नीलम, बीडीपीओ मोनिका, पूर्व पार्षद बलबीर, नवदीप चावरिया, राजेश आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *