ग्राम सचिवालय अलावला में जनसंवाद
अलावला/ करनाल, 4 फरवरी। 
 विकास योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर पारदर्शिता, सहभागिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कही। वे आज ग्राम पंचायत अलावला में ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे। ग्राम पंचायत अलावला के सरपंच अजीत सिंह राणा  ने डॉ. चौहान का गांव पहुंचने पर स्वागत किया।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि ग्राम सभा ही गांव के विकास की सबसे सशक्त और लोकतांत्रिक मंच है। ग्राम सभा के माध्यम से रखे गए प्रस्ताव ही गांव की वास्तविक जरूरतों को दर्शाते हैं और इन्हीं के आधार पर प्रभावी विकास योजनाएं बनाई जा सकती हैं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने सरपंच से कहा कि ग्राम सभा की सूचना अधिक से अधिक गांव में पहुंचाई जाए, ताकि हर ग्रामीण अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगली ग्राम सभा में वे स्वयं उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान से गुरबिंदर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम विकास योजना की प्रक्रिया, योजना निर्माण में ग्रामीण सहभागिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर बाद सिंह, नरेश,कृष्ण कुमार, हरपाल, राजिंदर, समरूद्दीन, तेजा राणा, कालू सिंह, लीलू सिंह, राजिंदर सिंह, नरपाल और ग्रामवासी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *