चार चरणों में आयोजित होगा राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह, हर सप्ताह अलग थीम पर गतिविधियां
कुरुक्षेत्र, 2 जनवरी।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि  सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन जिले में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मृत्यु में कमी लाना है, जिसे जागरूकता, सख्त प्रवर्तन, इंजीनियरिंग सुधार तथा सुदृढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग, परिवहन संचालक तथा नागरिक समाज संगठन सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा तेज गति, नशे में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग न करने जैसी असुरक्षित ड्राइविंग के विरुद्ध जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस की रणनीतिक तैनाती, आपातकालीन मॉक ड्रिल तथा जीवन रक्षक कौशल से संबंधित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा विभाग एवं शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं छात्र रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई द्वारा दुर्घटना संभावित ब्लैकस्पॉट की पहचान कर उनका सुधार, बेहतर साइनेज तथा क्रैश बैरियर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिवहन संचालक एवं नागरिक समाज संगठन ड्राइवरों, पैदल यात्रियों तथा अन्य कमजोर सडक़ उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे, ताकि सडक़ सुरक्षा को लेकर समाज के हर वर्ग में जागरूकता लाई जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *