यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित अन्य प्रोग्राम्स में आवेदन 1 जनवरी से शुरू
कुरुक्षेत्र, 02 जनवरी। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा यूजी, पीजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट में जुलाई 2026 हेतु दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि केयू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विश्वविद्यालय में लागू करने के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद, पंचकुला द्वारा हाल ही में राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान 2025 में अति उत्तम श्रेणी में रखते हुये प्लेटेनियम अवार्ड़ से सम्मानित किया गया है जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बडे़ गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा चलाये गये ओपन एंड डिस्टेंस लर्निग प्रोग्राम्स व ऑनलाईन के अधिकतर प्रोग्राम्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चल रहे हैं जिनमें हर वर्ष विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। जो अभ्यार्थी नौकरी व अन्य व्यवसाय में है या किसी कारणवश नियमित रूपसे इन प्रोग्राम्स में दाखिला नहीं ले पाए, उन सभी के लिये यह एक सुनहरा मौका है कि वे सभी विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केन्द्र के माध्यम से इन प्रोग्राम्स में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
केन्द्र की निदेशिका, प्रोफेसर मंजुला चौधरी ने बताया कि केंद्र में जुलाई 2026 के सेशन के दाखिले 6 ऑफलाईन प्रोग्राम्स व 20 ऑनलाईन प्रोग्रामस पी.जी., यू.जी., ड़िप्लोमा, सर्टिफिकेट सहित विभिन्न विषयों में एक जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बतायाकि केन्द्र नए 14 करियर ओरिएंटेटिड प्रोग्रामस इस वर्ष जुलाई सत्र से आरम्भ करेगा। उन्होंने बताया कि बी.एड़. ऑनलाईन फार्म भरने की अंतिम तारिख 16 मार्च निश्चित की गई है बाकी सभी प्रोग्राम्स की अंतिम तारीख 30 मार्च है। वहीं केंद्र ड्यूल डिग्री की अनुमति देता है। सभी जानकारी केंद्र के प्रोस्पेक्टस 2026 में दी गई हे जो कि केन्द्र की वेबसाइट डीडीईकेयूके डॉट एसी डॉट इन व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपना मोबाईल नम्बर व ईमेल ठीक से भरें ताकि उनकी उचित आई.डी बनाई जा सके जिससे विद्यार्थियों को सारी सूचना उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध करवाई जा सके।
प्रो. मंजूला चौधरी ने बताया कि केंद्र सभी प्रोग्राम्स के पीसीपी कक्षाएं भी लगाता है तथा सभी प्रोग्राम्स की अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाता है। केंद्र इन प्रोग्राक्स के हर वर्ष दो बार जनवरी व जुलाई में दाखिले करवाता है।  उन्होंने बताया कि केन्द्र जुलाई सत्र् में इस बार नये 14 केरियर आरिएंटेटिड़ प्रोग्राम्स जारी करने जा रहा है जो कि रोजगार आधारित होंगें। केंद्र ने इस जुलाई सत्र से कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी में केन्द्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिये अध्ययन केन्द्र बनाये हैं। केंद्र के सभी प्रोग्राम्स दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो, यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हैं। केंद्र अन्य सुविधाओं के अलावा दूरस्थ विद्यार्थियों को पीसीपी के दौरान हॉस्टल सुविधायें विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध करवाता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *