साईबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरुकता से ही साईबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतू पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाये जाते हैं।

साईबर अपराध होनें पर तुरन्त डॉयल करें 1930

उन्होंने बताया कि आज की डिजिटल जिन्दगी में काम तो तेजी से होनें लगें है परन्तु इसके साथ ही हम साईबर धोखाधडी में फँसकर अपना पैसा गंवा देते है।  इस प्रकार से साईबर अपराधियो से बचनें के लिए खुद को जागरुक करें। अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई धोखाधडी होती है तो तुरन्त साईबर कम्लैंट पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ और साईबर हैल्पलाईन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये और इसके अलावा आप थाना में जाकर स्थापित साईबर हैल्प डैस्क की भी मदद ले सकते है।

साईबर फ्राड से बचने के लिए निम्न बातों का रखे ध्यान:

  1. फ़ोन पर भेजे गये पैसे भेजने के मैसेज के बारे में पूरी जांच पड़ताल करे।
  2. अनजान व्यक्ति द्वारा कहे अनुसार किसी भीएप्प को डाउनलोड ना करें ।  
  3. किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नम्बर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नम्बर को किसी के साथ शेयर न करें।
  4. किसी अपरिचित नंबर से आए किसी भी मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज, लिंक या फोटो पर क्लिक न करें।
  5. 5. नेटवर्क को5-जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले से सुरक्षित रहें।
  6. 6. साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं, सावधान रहें।
  7. 7. व्यटसएप पर अज्ञात नम्बर सेआई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें।
  8. टेलीग्राम ऐप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने के लुभाहने ऑफर के लालच में ना आएं ।
  9. ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान रहे,  दिए गये लिंक को ना खोलें।
  10. इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो दिए गये लिंक को ना खोलें ।
  11. व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से आई किसी भी ऑडियो /विडियो कॉल को रिसीव ना करे ।

12.ऑनलाइन खरीदारी करते समय चैक करें वैबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो, खाली एचटीटीपी नहीं।

  1. फ़ोन में ऑटो डाउनलोड परमिशन ऑन ना रखे ।
  2. ऑनलाइन कस्टमर केयर नम्बर गुगल पर सर्च करने की बजाए कम्पनी या संस्था की वेबसाईट पर सर्च करें ।
  3. अनजान व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर भेजी गई किसी भी फोटो पर क्लिक ना करें ।
  4. अनजान नंबर से खाते में पैसे आएं तो अपना बैलेंस चैक करने के लिए तुरंत अपना यूपीआई अकाउंट ना खोलें ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *