करनाल, 19 दिसंबर।    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो हिसार द्वारा के.वी.ए. डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से उपस्थित संरक्षण अधिकारी सुमन नैन द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी बचाओ’ और केंद्र सरकार की अन्य योजनाएं जो बेटियों और महिलाओं को समाज में सशक्त करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने बाल यौन के प्रति भी जागरूक किया गया।

मुख्य डाकघर  की प्रबंधक रूचि ढल्ल द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को विस्तृत रूप में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप डाकपाल सुरेश कुमार ने डाक विभाग से संबंधित योजनाऐं जो बेटियों को आर्थिक सुदृढता प्रदान करती है उनकी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में‌ के.वी.ए.  डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय की प्राचार्या मीनू शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की । उन्होंने बताया इस प्रकार के कार्यक्रम सरकार की योजनाओं आमजन तक पहुंचाने का उचित माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की सांस्कृतिक टीम ने गीत और नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार के नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को बताया।
कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिनमें विजयी विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों सभी को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए ।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार के नोडल अधिकारी  नीरज महलावत एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *