करनाल, 3 नवम्बर।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 बेहद जरूरी हैं, सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में मतदाता सूची के फार्म 6, 7, व 8 से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म 6, 7 और 8 जो कि नए मतदाता पंजीकरण, प्रविष्टि हटाने और विवरणों के संशोधन से संबंधित हैं, इन फार्मों के निपटान में तेजी लाई जाए। कोई भी फार्म 15 दिन से अधिक समय तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के पास लंबित नहीं रहना चाहिए। इन फार्मों के निपटान की दैनिक रिपोर्ट तैयार की जाए तथा हर सप्ताह मीटिंग के माध्यम से समीक्षा की जाए।
उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 से नए मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं, फॉर्म 7 से अयोग्य या मृत व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकते हैं जबकि फॉर्म 8 से मौजूदा मतदाता अपनी जानकारी को अपडेट या उसमें सुधार करवा सकते हैं। इसलिए इन फार्मों को किसी भी स्तर पर लंबित न रखा जाए। सभी आवेदनों पर तय समय में कार्यवाही की जाए।
बैठक में नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका, एसडीएम एवं निर्वाचक एवं पंजीयन अधिकारी नीलोखेड़ी अशोक कुमार, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा, सहायक पंजीयन अधिकारी इंद्री गौरव सहित अन्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *