करनाल, 9 सितंबर। जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि मंगलवार को निसिंग में दो अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो लगभग 10 एकड़ में गोंदर रोड पर गणेश राइस मिल में स्थित है जिसमें सीवर नैटवर्क, 30 डी.पी.सी. के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। दूसरी अवैध कॉलोनी जोलगभग 4.25 एकड़ में गांव गोन्दर में स्थित है जिसमें 2 चारदीवारी, 6 डी.पी.सी. के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर निसिंग व थाना निसिंग की पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित रही।
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफ़ोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाऐ जायेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *