गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। यह पूरी तरह से वन विभाग की लापरवाही व निष्क्रियता का नतीजा है। लंबे समय से पर्यावरण कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि जहां से भी वन्य जीव रोड क्रॉस करते हैं, वहां पर पुलिया बनाने के साथ ही रोड के ऊपर दोनों तरफ जाली का निर्माण किया जाना चाहिए। मगर उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

मानेसर में जहां पर जाली लगाई गई थी, वह भी वन विभाग की निष्क्रियता से गायब हो चुकी है। पिछले कुछ बरसों के दौरान वाहनों की चपेट में आने से 10 से अधिक वन्य जीवों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अरावली पहाड़ी क्षेत्र में काफी संख्या में वन्य जीव हैं। इनमें से तेंदुए की संख्या लगभग 50 पहुंच चुकी है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *