पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के एक युवक ने हिसार की महिला को प्रेम जाल में फंसा उससे एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर उसे ब्लैकमेल कर पानीपत बुलाकर भी दुष्कर्म किया गया।
महिला का आरोप है कि आरोपित उससे लाखों रुपये भी ऐंठ चुका है। महिला ने इस संबंध में हिसार पुलिस को शिकायत दी। हिसार पुलिस ने वहां एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिसार निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 साल पहले शादी हुई थी। वह एक बेटे व एक बेटी की मां है। दो साल से वह पति से अलग रह रही है। उसकी जनवरी 2024 में पानीपत के आशु लौच नाम के युवक से जान पहचान हुई थी।

आशु उसे कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसने उसे प्रेम जाल में फंसाकर 12 फरवरी 2024 को उसे पानीपत बुलाया और असंध रोड स्थित पार्क वीन होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आशु ने उसकी अश्लील वीडियो भी ली। फिर आशू उसे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा और अप्रैल 2024 में फिर पानीपत बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आशू ने उसे पानीपत की सरस्वती विहार कॉलोनी के मकान में कई माह तक रखा।

वह उसके साथ मारपीट करता था। उससे उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। वह मई 2025 में वापस हिसार आ गई थी। आशू उसे अब भी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता है। अब पुलिस आरोपित की धरपकड़ में जुटी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *