मंदिर से चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार 

जिला पुलिस ने  मंदिर से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग निर्देश में झांसा पुलिस की टीम ने मंदिर से चोरी करने के आरोपी आशु वासी तंगोरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जुलाई 25 को थाना झांसा पुलिस को दी अपनी शिकायत में तरसेम सिंह वासी डेरा बालक नाथ झांसा ने बताया कि वह डेरा बालक नाथ झांसा में पूजा पाठ का काम करता है। दिनांक 6 जुलाई की सुबह जब वह मन्दिर में आया तो उसने देखा कि मंदिर में रखे दानपात्र को किसी नामालूम चोर ने चोरी कर लिया है। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच की गई । दिनांक 6 जुलाई 25 को थाना झांसा प्रभारी उप निरीशक गुलाब सिंह के मार्ग-निर्देश मे पीएसआई मांगेराम, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार व एसपीओ परमजीत की टीम ने मंदिर से चोरी करने के आरोपी आशु वासी तंगोरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दान पात्र व 2500 रुपये बरामद किये गये। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेश से कारागार भेज दिया ।

 

छीनाझपटी के आरोपी को सुनाई 5 साल कारावास व जुर्माने की सजा 

कुरुक्षेत्र की अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायधीश की अदालत ने महिला से चैन छीनने के आरोपी मुकेश वासी अरनैचा जिला कुरुक्षेत्र को 5 साल कारावास व 25 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी मेनपाल ने बताया कि 22 मई 20 को पेहवा वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय वह अपने बच्चों के साथ अपने घर जा रही थी। उसी समय एक मोटरसाईकिल पर दो लड़के आए और उसकी सोने की चैन और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 25 मई 20 को पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश वासी अरनैचा जिला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। मामले का चालान माननीय अदालत में दिया गया था।

दिनांक 7 जुलाई 25 को मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर महिला से छीनाझपटी करने के आरोपी मुकेश वासी अरनैचा जिला जिला कुरुक्षेत्र को 5 साल कारावास व 25 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की सूरत में 4 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *