अम्बाला, 7 जुलाई –
जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनीषा गागट ने एक जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए अब नामांकन/ आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र नामांकन कर्ता/ आवेदक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम http://awards.gov.in से कर सकते हैं। यह पुरस्कार बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में केवल पिछले 2 वर्षों के मध्य प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों/ असाधारण उपलब्धियों के लिए 05 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को दिए जाते हैं। कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक हैं वह भारत में रहता है और उसकी आयु 05 वर्ष या उससे अधिक एवं 18 वर्ष या उससे कम है वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकता हैं। यह बाल पुरस्कार प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है और अवार्ड की घोषणा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाती हैं।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी http://awards.gov.in पर क्लिक करके भी प्राप्त की जा सकती हैं, या जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, अम्बाला के कार्यालय, पुनिया ब्रदर बिल्डिंग, कोर्ट रोड अम्बाला शहर में विजिट करके भी प्राप्त की जा सकती हैं।
