कार्यकर्ताओं को आगामी माह भर चलने वाले जनसंपर्क कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
करनाल, 16 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोहद्दीनपुर मंडल की बैठक सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन राणा ने की, जबकि संचालन मंडल संयोजक धीरज खरकाली ने किया। इस अवसर पर मंडल सह-संयोजक राहुल तोमर, महामंत्री राजेश लाठर व विक्रम पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बीते एक दशक में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक मंचों पर भारत की साख को सुदृढ़ करने का कार्य किया है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी एक माह तक चलने वाले जनजागरण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इसमें बताया गया कि 19 से 21 जून तक बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि आयोजन होगा,
25 जून को काला दिवस के रूप में आपातकाल की बरसी मनाई जाएगी,
29 जून को ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण बूथ स्तर पर किया जाएगा,
वहीं 5 जुलाई से 15 अगस्त तक पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा, जिससे जनता सरकार की नीतियों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *