राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी करेंगी कार्यक्रम में शिरकत
करनाल के मंगलसेन सभागार में आयोजित किया जाएगा समारोह, प्रदेशभर से शिरकत करेंगे बच्चे
करनाल, 11 जून।  
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आगामी 13 जून को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह करनाल के मंगलसेन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष  सुमन सैनी शिरकत करेंगी, इसके अलावा कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता अध्यक्षता करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि इस राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल दिवस-2024 के विजेता बच्चे हिस्सा लेंगे तथा प्रदेशभर से बच्चे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इन बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में  विभिन्न जिलों से आए बच्चे अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *