केंद्र सरकार के 11 साल ‘‘संकल्प से सिद्धि तक’’  के उपल्क्ष में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
करनाल, 11 जून। 
 करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल ‘‘संकल्प से सिद्धि तक’’ के उपलक्ष में होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय कर्ण कमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तुओं और सेवाओं में $825 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 2014 से अब तक 3.96 लाख किलोमीटर ग्रामीण सडक़ें बनाई गई हैं। भारत में संचालित हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढक़र 2025 में 160 हुई हैं। इसी तरह उड़ान योजना के अंतर्गत 86 नए हवाई अड्डे बनाए गए और 88 गंतव्यों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि देश में 136 विश्वस्तरीय वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, पहाड़ों में सबसे लंबा रेल टनल, पंबन ब्रिज जैसी परियोजनाओं से देश को नई गति मिली है।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पहली बार महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश का रास्ता बनाया है। इसके साथ ही मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यम वर्ग का जीवन आसान करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सौभाग्य योजना से 100 प्रतिशत घरों में बिजली कनेक्शन लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा भारत की शिक्षा प्रणाली को विश्वस्तरीय बनाया गया। एनईपी योजना को देश में सबसे पहले हरियाणा राज्य ने लागू किया है।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज किया गया और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ मकान बनाए गए। हर घर जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 51 करोड़ लोगों को सुरक्षा कवरेज दी गई है। पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये वार्षिक सहायता दी जा रही है, इस योजना के तहत किसानों को अब तक 3.7 लाख करोड़ रुपए वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत एलओसी पार 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सैन्य आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन किया तथा अनुच्छेद 370 और 35-ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत के संवैधानिक और राष्ट्रीय ढांचे में एकीकृत बना है।
बॉक्स: विधायक ने सुनी समस्याएं, मौके पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
विधायक जगमोहन आनंद ने कर्ण कमल कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी तथा मौके पर अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए, वह लिखित शिकायत लेकर आए। उस शिकायत पर साफ-साफ संबंधित व्यक्ति का पता और उसका मोबाइल नंबर अवश्य हो, ताकि आसानी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का हर दिन फोलो अप लिया जाता है, इस कार्य के लिए उनके सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय पर कर्मचारी लगाए गए हैं, जो विभागों से जानकारी लेते हैं।
बॉक्स: लाइट की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं: विधायक
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि गर्मी ज्यादा है लेकिन लाइट की स्थिति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। कई बार गर्मी होने के कारण लाइट की स्थिति में समस्या आ जाती है लेकिन उस समस्या को तय समय सीमा के अंदर दूर कर दिया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी के तापमान मानकीकरण को 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करें ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो।
बॉक्स: करनाल निवासी राजेश कुमार खन्ना को विधायक ने दी बधाई।
विधायक जगमोहन आनंद ने वल्र्ड मास्टर गेम्स-2025 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हो चुके करनाल निवासी  राजेश कुमार खन्ना को 50+ आयु वर्ग की 4 गुणा 400 रिले रेस में कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि राजेश ने यह पदक जीतकर करनाल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ताइवान में 17 से 30 मई तक आयोजित हुई थी, जिसमें विश्वभर के 109 देशों से लगभग 25,000 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह आयोजन ओलंपिक की ही भांति हर चार वर्ष में होता है।
बॉक्स: विकास कार्यो की गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं: विधायक
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि विकास कार्य करवाने वाली एजेंसी अगर घटिया सामग्री इस्तेमाल करेगी तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कारवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में इस्तेमाल होने वाली साम्रगी उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा संबंधित ऐजसी को सरकार के नियमानुसार कार्य करना चाहिए। करनाल में जहां-जहां विकास कार्य चल रहे है उन्हें वे स्वयं चैक कर रहे है। बता दें कि विधायक जगमोहन आनंद ने दो दिन पहले ही गांव कलामपुरा से डबरी मार्ग पर निर्माणाधीन सडक़ का औचक निरिक्षण किया गया था, मौके पर कुछ कमी थी उसी समय संबंधित ऐजसी को चेतावनी देते हुए कहा था कि निर्माण कार्य में सुधार कर लें, गुणवत्ता में किसी प्रकार को कोई समझोता नही किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब आप वें सडक़ जाकर जरूर देखे।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, निगम पार्षद संकल्प भंडारी, निगम पार्षद राजेश अग्घी, निगम पार्षद भूपेंद्र नौतना, अर्बन मंडल गौरव खुराना, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, मानव पूरी, विकास कथूरिया, अर्बन मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव,बूथ प्रमुखों सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *