अंबाला। एफडी और आरडी के नाम पर छह जिलों में करीब 25 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर डाला है। यह सारा खेल आदी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी कंपनी के नाम पर हुआ, जिसने इन जिलों में कार्यालय खोले।
अपनी टीम तैयार की और इस टीम के माध्यम से करोड़ों रुपयों की इनवेस्टमेंट ले ली। कोरोना काल के बाद इनवेस्टमेंट तो लेते रहे, लेकिन मेच्योरिटी नहीं दी। अब लोगों ने तो करोड़ों रुपये इन्वेस्ट कर दिए, लेकिन इसमें टीम और इन्वेस्टर फंस गए।

यही नहीं टीम ने भी अपनी-अपनी इन्वेस्टमेंट की है, लेकिन जिन लोगों के इन्वेस्ट करवाए, वे अब फंस गए हैं। सारा खेल सामने आने के बाद अब केस तो दर्ज हो गया है, लेकिन इन्वेस्टर अपनी रकम लेने के लिए भटक रहे हैं, जबकि कंपनी द्वारा लगातार आश्वासन दिया जा रहा है और लोगों को टाल रहे हैं।

दरअसल उक्त कंपनी ने कई जिलों में अपने कार्यालय खोले। कंपनी की ओर से कहा गया कि जल्द ही आरबीआई से बैंक का लाइसेंस अप्लाई करने वाले हैं। इसी तरह कई अन्य प्रोजेक्ट भी गिनवाए। छह जिलों में कार्यालय खोले गए और करोड़ों रुपये इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिए गए।
कोरोना काल के बाद यह मेच्योरिटी मिलनी बंद हो गई। लोगों ने अपनी आरडी और एफडी मिली बंद हुई तो कंपनी में बात की, लेकिन उनको अश्वासन तो मिला, लेकिन कंपनी ने कोई राहत नहीं दी।
कमलकांत ने बीस लाख रुपये, जसबीर सिंह के 8 लाख 63 हजार रुपये, अश्वनी के 17 लाख 50 हजार रुपये, दूनीचंद के 7 लाख 50 हजार रुपये, साहिल शर्मा 14 चौदह लाख, गुरजीत कौर के 14 लाख 50 हजार रुपये, बेबी रानी के 8 लाख रुपये, जगतार सिंह 5 लाख 50 हजार रुपये, भूपेंद्र वर्मा 21 लाख रुपये यानी करीब सवा दो करोड़ रुपये इनवेस्ट अंबाला में ही हो गए।

इन जिलों में इस तरह से हुई करोड़ों की इन्वेस्टमेंट

धोखाधड़ी की बात करें, तो महज अंबाला ही नहीं प्रदेश के छह जिलों में करोड़ों रुपयों का फ्रॉड सामने आया है। इन जिलों में कार्यालय खोले गए और फिर टीम को इन्वेस्टमेंट लाने के लिए भेजा गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *