अंबाला शहर। अंबाला छावनी के तेली मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने पर पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कैमरों को तोड़ने का नजारा सीसीटीवी कैमरे में ही कैद हुआ है।
जिसको लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह कैमरे तेली मंडी में सार्वजनिक स्थल पर लगे थे। दूसरी ओर पुलिस का तर्क है तेली मंडी के कुछ क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। इस पर दबाव बनाने के लिए शिकायत दी गई है।

सुरक्षा को लेकर लगाए गए थे सीसीटीवी

मामले की शिकायत में साफ साफ बताया गया है कि कैमरे लगाने से सामाजिक सुरक्षा बढ़ती है और सरकार भी कैमरे लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस से किसी का कोई नुकसान नहीं होता।

परंतु फिर भी पुलिस ने उनके घर में लगे और मुहल्ले समेत अन्य लोगों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये। मुसीबत तो तब बन गई जब यह सीसीटीवी तोड़ने की वीडियो भी कैमरे में कैद हो गई जब पुलिस वालों की ओर से कैमरे तोड़े जा रहे हैं। 

एसपी से लेकर डीजीपी तक दी शिकायत

इस मामले में सीसीटीवी तोड़ने के चलते एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत कर दी गई है। जहां से मामले की जांच करने को लेकर भी आगे बढ़ा दिया गया है। सवाल उठता है कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि जागरूकता का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस को ही सीसीटीवी तोड़ने की जरूरत पड़ गई।

यह दी गई है शिकायत

अंबाला छावनी के तेली मंडी की रहने वाली रेखा ने शिकायत दी है कि 3 जून की रात को करीब 10 बजे पुलिस उनके मुहल्ले में आई। जो उन्हें कहने लगे कि 10 दिन पहले कहा था कि अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे उतार दो वरना तोड़ देंगे। कल रात पुलिस ने आते ही उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *