करीब एक करोड़ रूपये की लागत की सडक़ों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

इंद्री /करनाल 5 जून। इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप तथा नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने वीरवार को संयुक्त रूप से इंद्री के गांव धौलगढ़ वार्ड नंबर 20 में दलेल सिंह डेरा से जऱीफा वीरान तक करीब 49 लाख 16 हजार की लागत से तथा विनोद कुमार डेरा से गांव धौलगढ़ तक करीब 49 लाख 97 हजार की लागत से सडक़ के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इन नई सडक़ों के निर्माण से धौलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का प्रवाह काफी सुगम होगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा, बेहतर सडक़ों से आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी आसान हो जाएगी, जो क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि सडक़ें इंद्री क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन सडक़ परियोजनाओं से धौलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार आएगा।
इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप तथा मेयर रेनू बाला गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया तथा लोगों से अपील की कि वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक पौध जरूर लगाएं तथा उसकी पूरी देखभाल भी करें।
्् इस मौके पर वार्ड नंबर 20 के एमसी राम सुधीर, मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, उपाध्यक्ष सतीश राणा, महामन्त्री नरेश प्रजापति एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *