करनाल, 5 जून।  बाबू मूलचंद जैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि आज संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इससे हम सब लोग जागरूक होते हैं। वृक्षों एवं वनों के महत्व के बारे में भी चर्चा की।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्रों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अप्रेंटिस एवं प्लेसमेंट अधिकारी मीनाक्षी शर्मा ने पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया की सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है व युवा पीढ़ी को जागरूक कर रही है। इस अवसर पर छात्रों द्वारा एक रैली भी निकाली गई।
इस मौके पर  अधीक्षक अशोक कुमार, जेएपीओ अमरजीत, जीआई प्रतीक व तेजस्वी, अनुदेशक  रणबीर शर्मा, सुमेर चंद, गुलशन कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *