राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादुपुर रोड़ान में सात दिवसीय समर कैम्प की शुरुआत
करनाल, 2 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादुपुर रोड़ान में सात दिवसीय समर कैम्प की शुरुआत हुई। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप का नेतृत्व स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा ने किया। कैम्प के पहले दिन बच्चों को बेसिक ज्ञान की जानकारी से रूबरू करवाया गया। बच्चों को बुनियादी, अभिवादन और भाव, अक्षर, संख्याएं व  हस्ताक्षर के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। स्कूल परिसर में समर कैम्प के दौरान खेल, कला और आत्म-उद्बोधन की गतिविधियां आयोजित करवाई गई। प्रधानाचार्य सीमा ने कहा कि समर कैंप बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इससे उनमें सामाजिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का यह प्रयास हमेशा बच्चों के संपूर्ण विकास की ओर बढ़ावा देगा। जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक बनाने के लिए स्कूल परिसर में यह कैम्प 8 जून तक जारी रहेगा। कैंप में योग खेल क्राफ्ट और आधुनिक गतिविधियों से बच्चों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैंप बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई से नहीं, बल्कि सामाजिक, तकनीकी और रचनात्मक विकास का भी मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर सीमा, ज्योति, रामेश्वर दास, राजिंद्र कौर, सुनैना, निशा, सुलेन्द्र सिंह, कीमती लाल, सचिन, अंजू, कृष्ण दत्त, राममेहर, पूनम, शिव कुमार, प्रमोद, कर्ण, रामपाल व विकास समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *