झज्जर।  शनिवार को क्षेत्र के गांव दुजाना के नजदीक सप्लाई के लिए अपनी इको गाड़ी में दूध लेने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पिकअप के साथ हुई टक्कर में इको का आगे वाला हिस्सा काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। 

घायल हुए गांव बाजितपुर निवासी सोहित की अस्पताल में लाने के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। स्वजनों की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद आरोपित पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। 

घटनाक्रम के अनुसार सोहित दूध बेचने का काम करता था और हादसे के दौरान भी वह अपनी इको गाड़ी से दूध लेने के जा रहा था। दुजाना थाना से एएसआई रविंद्र के मुताबिक उनके पास दुजाना के पुल के पास एक सड़क हादसे की सूचना आई थी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि सोहित शादी शुदा था और उसे एक बेटा और एक बेटी है। स्वजनों ने बताया कि सोहित की पत्नी ने करीब 7 महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। जिसने अभी पिता को सही से जाना भी नहीं था और आज उसके सिर से पिता का साया उठ गया। सोहित से एक छोटा और एक बड़ा भाई भी है। दुर्घटना ने पूरे परिवार को बुरी तरह से झकझोरने का काम किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *