भिवानी। शहर के अनेक गेस्ट हाउस में देह व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ पुलिस टीम लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इन दिनों पुलिस को देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए वीरवार दोपहर में नया बस स्टैंड के नजदीक होटल में रेड की।
इसमें सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। इसमें नौ युवतियां और आठ युवक शामिल है।

 

जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नया बस स्टैंड के नजदीक तीन होटल में रेड की। रेड के दौरान पुलिस को नौ युवतियां और आठ युवकों को हिरास्त में लिया। इसमें से नौ युवतियां देह व्यापार में शामिल हैं, जबकि दो व्यक्ति होटल संचालक है।

वहीं, छह व्यक्ति ग्राहक के तौर पर होटल में आए थे, जोकि संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार देह व्यापार में शामिल युवतियां दिल्ली, पंजाब के अलावा हरियाणा की रहने वाली है। कई दिनों से देह व्यापार में संलिप्त है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र में केस दर्ज किया है। 

पहले भी की जा चुकी रेड

शहर के होटलों में चले रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। जब भी पुलिस रेड करती है उसके कुछ दिन तक इन होटल में ऐसी गतिविधियां बंद हो जाती हैं और कुछ समय बाद फिर से शुरू हो जाती है। 

पुलिस पहले जिला नागरिक अस्पताल के सामने तीन गेस्ट हाउस, नया बस स्टैंड के पास, तोशाम ओवरब्रिज के पास, नया बस स्टैंड के पीछे कई गेस्ट में रेड कर चुकी है। इसमें कई बार संदिग्ध हालत में युवक-युवतियां गिरफ्तार किए जा चुके है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *