गुरुग्राम : लगभग 10 साल के इंतजार के बाद पुराने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार को लेकर टेंडर खुला है। यह टेंडर प्रथम चरण के दौरान किए जाने वाले विस्तार को लेकर खोला गया है। 

एलएंडटी सहित आठ कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया है। इनमें से किसी एक कंपनी का चयन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता में आयोजित होेने वाली बैठक में किया जाएगा। 

चयन के बाद वर्क अलाॅट किया जाएगा। फिर कंपनी काम करने की तैयारी शुरू करेगी यानी जुलाई से जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा जबकि प्रोजेक्ट के लिए बजट की भी व्यवस्था एक साल पहले ही हो चुकी है। 

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने तीन चरण में विस्तार की योजना बनाई
प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से तैयार हो, इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने तीन चरण में विस्तार की योजना बनाई है। प्रथम चरण के दौरान मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-9 के साथ ही सेक्टर-101 तक का काॅरिडोर विकसित किया जाएगा।

 

कॉरिडोर पर 14 स्टेशन होंगे, 1286 करोड़ रुपये होंगे खर्च

काॅरिडोर पर 14 स्टेशन होेंगे। काॅरिडोर के ऊपर 1286 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को टेंडर खुलने के बाद अब भाग लेने वाली कंपनियों में एक का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू हाेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *