पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एशिया की सबसे बड़ी मार्केट के रूप में मशहूर ऑटो मार्केट दोपहर तक बंद रही। ऑटो मार्केट व्यापारियों, मिस्त्रियों ने मार्केट बंद कर आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने आंतकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। इस दौरान कुछ दुकानें खुली भी रही। इस हमले को सभी ने कायरता पूर्ण हरकत करार दिया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के नेतृत्व में यह बंद किया गया। 

1500 से अधिक दुकानें बंद

ऑटो मार्केट में मौजूदा समय में 1500 से ज्यादा दुकानें हैं। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब तक के वाहन मालिक अपनी गाड़ियां ठीक करवाने के लिए पहुंचते हैं। 70 के दशक में बनी इस मार्केट का तेजी से विकास हुआ है। ऑटो मार्केट के दो घंटे बंद होने से सुबह के समय आए लोगों को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन पहलगाम के मामले में लोगों ने सभी का समर्थन किया। 

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध

पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में 26 निहत्थे लोगों की हत्या करने पर पूरे देश में भारी रोष है। पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों ने जो घिनौनी हरकत की है। भारत इसका मुंह तोड़ जवाब देगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अन्दर घुसकर पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था और उसी प्रकार पाकिस्तान का इलाज करने की जरूरत है। 

‘आतंकवादी ठिकानों को खत्न करना चाहिए’

बजरंग गर्ग ने कहा कि पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा है और आतंकवादियों के खिलाफ देश का हर नागरिक एकजुट है। भारत वो देश है जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक छत के नीचे रहते है। केंद्र सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कPreview (opens in a new tab)रनी चाहिए और आतंकवादी ठिकानों को खत्म करना चाहिए। 

ऑटो मार्केट के प्रधान रमेश वत्स व कुल प्रकाश गोयल बंटी ने आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *