जल्द ही साइबर सिटी से राजस्थान के सालासर व खाटू श्याम की यात्रा और आसान होगी। यात्रा दोनोें धाम के लिए हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू होने से आसान होगी। इसके लिए हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार से चर्चा की है। दोनों में सेवा शुरू करने को लेकर सहमति बन गई है। जल्द ही आगे की कार्यवाही शुरू हाेगी। इस सेवा के शुरू हाेने से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

सालासर एवं खाटू श्याम की यात्रा करने के लिए साइबर सिटी से प्रतिदिन हजारों लोग जाते हैं। दोनों जगह सड़क मार्ग से जाने-आने में कम से कम 10 से 12 घंटे लगते हैं। कई बार ट्रैफिक जाम होने पर जाने-आने में 15 घंटे से भी अधिक लग जाते हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि हेलीकॉप्टर टैक्सी शुरू होने से यात्रियों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी होगी।

प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा

सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर सोमवार को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार के साथ बैठक की। बैठक में हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे हेलीपैड, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से विकसित करने पर जोर दिया गया। दोनों राज्यों के बीच आवश्यक प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी बात तय की गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *