प्रतिदिन हो रही 15 से 20 टैंकर सप्लाई, 25-30 करने की तैयारी
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो शहर में वर्तमान में 15 से 20 टैंकर काम कर रहे हैं। अब गर्मी बढ़ने लगी है और पानी की कमी है। ऐसे में टैंकरों की संख्या 25 से 30 करने की तैयारी है। नागरिकों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। इस बार गर्मी में पानी की किल्लत होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
जल घरों के पास नए ट्यूबवेल भी बनाए जाएंगे
गर्मी में पेयजल संकट का तोड़ निकालने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग जल घरों के पास नए ट्यूबवेल भी लगाने की तैयारी कर रहा है। पिछले दिनों विभाग के चीफ इंजीनियर पीआर पंवार ने भी शहर के जल घरों और एसटीपी का दौरा कर यहां सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे। यह भी कहा था कि जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
