चारा मंडी जहां सरसों से भरी पड़ी है वहीं मंडी के साथ ही नकली सरसों का भी खेल चल रहा था। मिट्टी जैसे पदार्थ से बनी इस नकली सरसों को अच्छी सरसों में मिलावट के लिए प्रयोग किया जा रहा था। 

अवैध रूप से चल रहे गोदाम की जैसे ही भनक लगी अधिकारियों की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप मलिक और पुलिस के साथ छापा मार कर इस गोदाम को सील कर दिया। इससे पहले मंडी से सात फर्मों के सैंपल लिए गए और ये सैंपल हरियाणा वेयर हाउस को भेज दिए। जिनकी लैब में जांच करवाई जाएगी। 

नकली सरसों के भरे हुए 1930 बैग मिले

इस गोदाम में नकली सरसों के भरे हुए 1930 बैग मिले और 564 बैग खाली मिले हैं। नकली सरसों के बैग 50 किलो हैं और जो खाली बैग मिले हैं उनका मार्का भी वही है। बताया तो यह जा रहा है कि मंडी की कालिया, बलबीर सिंह रतन सिंह नामक फर्म का यह गोदाम है पर जांच टीम ने फर्म के मालिक को बुलाया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि यह उनका गोदाम नहीं है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *