असंध में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई
करनाल, 24 अप्रैल।
 जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि गत दिवस असंध में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि असंध में सफीदों रोड पर खाटू श्याम मंदिर के नजदीक लगभग 4 एकड़ में स्थित अवैध कॉलोनी में सभी कच्ची सडक़ों व 2 डी.पी.सी. को तोड़ा गया। इसी प्रकार से मलिकपुर रोड पर लगभग 8.5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में सभी कच्ची सड़कों, 3 डी.पी.सी., सीवर नैटवर्क व 2 दुकानों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 3 दुकानों को सील किया गया।
उन्होंने बताया कि असंध बाई पास पर बस स्टैण्ड के पीछे गीता कॉलोनी के साथ लगभग 3 एकड़ में स्थित एक अवैध कॉलोनी में 3 निर्माणाधीन मकान, 5 डी.पी.सी., सीवर नेटवर्क व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार करनाल-असंध रोड पर यश होटल के नजदीक लगभग 2.5 एकड़ में स्थित एक अवैध कॉलोनी में 2 डी.पी.सी. व सभी पक्की सडक़ों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया इस अवैध कॉलोनी में विभाग द्वारा पांचवी बार तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई  के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना असंध की पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।
जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफ़ोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाये जायेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *