कुरुक्षेत्र में 21 अप्रैल को अंबाला के रास्ते पहुंचेगी साइक्लोथॉन, साइक्लोथॉन का हर गांव मेंं किया जाएगा जोर-शोर से स्वागत, हरियाणा उदय पोर्टल पर साईकिलिस्ट करवा सकते है पंजीकरण, प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा भागीदारी का निर्धारित किया लक्ष्य
कुरुक्षेत्र 21 मार्च। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन की दूसरी यात्रा कुरुक्षेत्र के गांव और शहरी क्षेत्र में पहुंचेगी। इस साइक्लोथॉन में पूरे प्रदेश में 50 लाख से  ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र के भी हजारों युवा और नागरिक भाग लेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक, खिलाड़ी हरियाणा उदय पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दे सकता है।
उपायुक्त नेहा सिंह शुक्रवार को उपायुक्त आवास कार्यालय पर साइक्लोथॉन यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को आदेश दिए गए कि साइक्लोथॉन का दूसरा चरण 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह साइक्लोथॉन 5 अप्रैल को हिसार से चलकर 27 अप्रैल को सिरसा जिले में सम्पन्न होगी। इस साईकिलोथॉन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे और लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि साइक्लोथॉन में प्रदेश भर से 50 लाख से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। हालांकि गत वर्ष साइक्लोथॉन के पहले चरण में करीब 45 लाख लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।
उपायुक्त ने कहा कि साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र जिले में 21 अप्रैल को अंबाला से प्रवेश करेगी। यह साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र की मोहडी, खानपुर जाटान, चढूनी जाटान,खानपुर कोलिया और रात्रि कुरुक्षेत्र में ही साइक्लोथॉन यात्रा रुकेगी और 22 अप्रैल को सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन को कैथल जिले के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के कमौदा, पिंडारसी के साथ-साथ मार्ग में आने वाले अन्य गावों में भी पहुंचेगी। इस साइक्लोथॉन का जगह-जगह स्वागत करने के लिए गांव के सरपंचों और गणमान्य नागरिकों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के अन्य नागरिक भी इस साइक्लोथॉन में भाग ले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के स्तर पर प्रबंध पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इन प्रबंधों में किसी स्तर पर भी लापरवाही ना बरती जाए। सभी मिलकर इस साइक्लोथॉन का सफल आयोजन करेंगे। इस साइक्लोथॉन के दौरान 100 से ज्यादा साईकिलिस्ट पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। इस प्रदेश को नशे से मुक्ति दिलवाने के लिए भी सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। यह प्रयास तभी सफल होंगे जब आम नागरिक इस अभियान के साथ जुडेंंगा। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *