दुनियाभर में बढ़ रहा सनातन का  सम्मान, महायज्ञ में पहुंचे विदेशी यजमान..
——————-
पूर्व शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा भी महायज्ञ में शिरकत करने पहुंचे, यज्ञ सम्राट का लिया आशीर्वाद
——————-
वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ में अहम योगदान : स्वामी संपूर्णानंद
——————-
कुरुक्षेत्र में 1008 हवन कुंडों में प्रज्ज्वलित हो रही अग्नि और धुएं से पवित्र हो रहा वातावरण
——————-
कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही
डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। जी हां, दुनियाभर में सनातन का प्रचार और सम्मान इस कदर बढ़ रहा है कि कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित हो रहे महायज्ञ में अब विदेशी यजमान भी पहुंचकर आहुतियां डाल रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह कोलंबिया से पहुंचे दंपत्ति ने महायज्ञ में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की फिर हवन कुंड के समक्ष बैठकर मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालीं। उन्होंने यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास जी से आशीर्वाद भी लिया।
बॉक्स
पूर्व शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा भी महायज्ञ में हुए शामिल
कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने महा यज्ञ में भाग लिया, आहुतियां डालीं और यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास जी से आशीर्वाद भी लिया।
बॉक्स
वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ में अहम योगदान : स्वामी संपूर्णानंद
स्वामी संपूर्णानंद ने महायज्ञ में शामिल होकर कहा कि जिस प्रकार समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है, उस प्रदूषित वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ की भूमिका सबसे अहम है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।
बॉक्स
हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 1008 हवन कुंडों में जल रही अग्नि, और धुएं न केवल धर्मनगरी का वातावरण पवित्र हो रहा है बल्कि लगातार चल रहे मंत्रोच्चारण से धर्मनगरी भक्तिमय हो चुकी है।
 धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में 18 मार्च 27 मार्च तक होने वाले 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही हैं।  श्रद्धालुओं में भी महायज्ञ के प्रति गहरी श्रद्धा व उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्वालु यहां पहुंचने शुरू हो जाते हैं।
बॉक्स
महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें : साहिल सुधा
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा और उनकी धर्मपत्नी सुगंधा सुधा इस महायज्ञ में यजमान के रूप में सारा दिन जहां भक्ति भाव के साथ आहुतियां डाल रहे हैं वही श्री राम कथा, दिव्या महाआरती में भी भाग लेकर सभी धर्म प्रेमियों से भी अपील कर रहे हैं कि वे इस महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भाग्य बने।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *