21 मार्च को होगा शुभारंभ, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

करनाल, 20 मार्च।  हरियाणा उद्यान विभाग की ओर से सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा में 21 से 23 मार्च तक 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 का आयोजन किया जाएगा। एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर 21 मार्च को प्रात: 11 बजे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। एक्सपो के दूसरे दिन 22 मार्च को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि होंगे तथा समापन अवसर पर 23 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा के उप निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा में तीन दिवसीय 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन, आलू बीज उत्पादन पर तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी। इसके अलावा इस 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 का उद्घाटन होगा, उद्घाटन अवसर पर प्रात: 9 बजे से किसानों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा, यह पंजीकरण तीनों दिन जारी रहेगा। इन तीन दिनों में प्रौद्योगिकी प्रदर्शन एवं किसानों व आए हुए अतिथियों को केंद्र का भ्रमण भी करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में उत्कृष्ट बागवानी पुरस्कार दिया जाएगा तथा बागवानी पर सेमिनार एवं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस मेगा सब्जी एक्सपो में 200 से ज्यादा बागवानी से जुड़ी कंपनियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और 22 एकड़ में फै ले केंद्र पर बागवानी तकनीकों का प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि इस मेगा सब्जी एक्सपो में बंपर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनमें प्रतिदिन तीन मिनी ट्रैक्टर, 3 पावर वीडर और 30 मशीनरी यंत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा सब्जी, आलू व मधुमक्खी पालन उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *