श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित की गई ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधा-कृष्ण के होली से संबंधित भाव के भजनों से वातावरण गूंज उठा। राजेंद्र चोपड़ा, नवीन भारद्वाज तथा रामकुमार शर्मा द्वारा होली और राधा भाव के भजनों का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया और जमकर थिरके। होली खेल रहे नंदलाल, वृंदावन की कुंज गलिन में…. आदि भजनो पर श्रद्धालुओं का उल्लास देखने लायक था। सर्वेश्वर महादेव के सामने से प्रारंभ हुई परिक्रमा,वहीं पर आकर संपन्न हुई। परिक्रमा के पश्चात ठाकुर जी की आरती उतारी गई।
गीता ज्ञान संस्थानम के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सानिध्य में 14 मार्च को होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संस्थानम परिसर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना बावरी अपने भजनों से राधा और कृष्ण की स्तुति करेगी। इसके अलावा अनेक भजन गायक भजन गाएंगे। चोपड़ा ने बताया कि प्रात: 9 बजे शुरु होने वाले इस होली उत्सव में वृंदावन के तर्ज पर फूलों की होली खेली जाएगी और उसके पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को गीता मनीषी के आशीर्वचन श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि गीता मनीषी का जीवन गाय और गीता को समर्पित है। श्री कृष्ण कृपा गौशाला में लगभग 600 बेसहारा गोवंश की सेवा की जाती है और नगर में आयोजित परिक्रमाओं से जो भी चढ़ावा आता है, वह गऊ सेवा में प्रयोग किया जाता है।
—-
7बी के कृष्णा पार्क मे प्रभातफेरी का आयोजन
गीता ज्ञान संस्थानम के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि होली उत्सव 14 मार्च के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। सामेवार को प्रभातफेरी प्रात: 5 बजे 7बी कृष्णा नगर गामड़ी के कृष्णा पार्क मे पहुंची। यहां महिला संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत किया व महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों के माध्यम से सबका मन मोह लिया व पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चोपड़ा ने बताया कि होली उत्सव को लेकर नगर के गली-मोहल्ले में प्रतिदिन प्रात:5 से 7 बजे तक परिक्रमा आयोजित की जा रही है। इन परिक्रमा में श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *