कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
कुरुक्षेत्र, 3 मार्च। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने का मंच प्रदान करती है, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और कड़ी मेहनत जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सशक्त करती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि हम इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे ।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भारत की सबसे लंबी महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपने खेल करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 6 पद्म श्री, 16 अर्जुन अवार्डी और 6 द्रोणाचार्य अवार्डी खिलाड़ियों का गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, जैसे आज आप इस प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, वैसे ही इन महान खिलाड़ियों ने भी अपनी यात्रा शुरू की थी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खेल विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और देश के लिए गौरव हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि एक नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है, जो उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगी।
इस उद्घाटन समारोह में खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 03 मार्च से 08 मार्च तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 16 महिला टीमें भाग ले रही हैं। सभी मुकाबले इंडोर कोर्ट पर खेले जाएंगे।
इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए. आर. चौधरी और खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. राजेश सोबती, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद, वॉलीबॉल कोच राजेश मैहला, मोनिका, मलकीत, सहित विभाग के सभी सम्मानित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *