करनाल, 23 फरवरी  : रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा (रजि. नं. 1968) जिला करनाल की कार्यकारिणी का चुनाव मानव सेवा संघ करनाल में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी के तौर पर करनाल मंडल के प्रभारी रणवीर शर्मा की अगुवाई में सतपाल रोहिला को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। इसी प्रकार रामगोपाल (शिक्षा विभाग) को चेयरमैन, राजकुमार कांबोज वरिष्ठ उप प्रधान, अजमेर सिंह संधू उप प्रधान, शेर सिंह निरीक्षक महासचिव, महिन्द्र नरवाल यूनियन विभाग सह सचिव, वीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, रवि मान संगठन सचिव, रोशन लाल गुप्ता प्रैस सचिव, प्रताप रोहिला मैनेजमेंट अधिकारी, पवन वालिया कार्यालय सचिव चुने गए। सभी ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन के लिए काम करेंगे। मीटिंग में उपस्थित जिला करनाल के रिटायर्ड प्रधान चंद्रभान नरवाल निरीक्षक ने सभी चुने गए सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। संगठन की अगली मीटिंग 9 मार्च को मानव सेवा संघ में आयोजित होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *