लाडवा 23 फरवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम कर रही है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनकी योग्यता अनुरूप नौकरी मिली है। युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गत देर रात्रि लाडवा में श्री राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा ब्रह्मा मंदिर में आयोजित भगवान भोलेनाथ का भस्म श्रृंगार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना है। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिल रहा है। लोगों का जीवन सुखमय हुआ है, उन्हें अब अपने कार्यों के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में पारदर्शिता आई है तथा लोगों को समय रहते योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है। आज सरकारी अस्पतालों व निजी संस्थानों में डायलसिस की मुफ्त सुविधा मिल रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने वाला हरियाणा पहला राज्य है। इसके साथ-साथ किसानों की फसलों की अदायगी भी समय अवधि के तहत सीधा उनके खातों में की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व गरीब लोगों को उनके घर बनाने के सपने को भी पूरा करने का काम किया जा रहा है। योजना के मुताबिक पात्र 15230 लाभार्थियों को 30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं। समिति के उपप्रधान नरेश गर्ग ने समिति की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नपा चेयरमैन साक्षी खुराना व भाजपा नेता नीरज के निवास स्थान पर पहुंचकर लाडवा हल्का के विकास के बारे में चर्चा भी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, समिति प्रधान राजेश वर्मा, अमित सिंघल, जोगध्यान, अनिल मलिक, राकेश गर्ग, विपिन शर्मा, देवराज, इशू कंबोज, अरुण करुडवाल सहित भारी संख्या में समिति के सदस्य व शहर की अन्य धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *