वीरवार को नहीं हुआ कोई नामांकन
करनाल ,13 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि वीरवार को मेयर पद तथा निगम पार्षद के लिए कोई भी नामांकन  दाखिल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा के अंतर्गत संबंधित नगर निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हैै। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल नगर निगम के मेयर पद और सभी 20 वार्डों के पार्षद सदस्यों के चुनाव के लिए एडीसी यश जालुका को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।
डीसी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान 2 मार्च को करवाया जाएगा। वहीं मतगणना 12 मार्च को करवाई जाएगी। नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोडकऱ सभी कार्यदिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
 यहां हो रहे है नामांकन
– करनाल नगर निगम मेयर निर्वाचन हेतु वार्ड 1 से 20 तक करनाल की उपायुक्त कार्यालय कोर्ट रूम में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार नामांकन ले रहे है।
– करनाल नगर निगम सदस्य निर्वाचन हेतु वार्ड 1 से वार्ड 5 तक प्रबंध निदेशक, शुगर मिल कार्यालय, मेरठ रोड, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल राजीव प्रसाद नामांकन ले रहे है।
– करनाल नगर निगम सदस्य निर्वाचन हेतु वार्ड 9 से वार्ड 13 तक जिला परिषद कार्यालय, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार नामांकन ले रहे है।
– करनाल नगर निगम सदस्य निर्वाचन हेतु वार्ड 6, वार्ड 7, वार्ड 8, वार्ड 14, वार्ड 15 तक महाप्रबंधक कार्यालय, हरियाणा रोडवेज, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जीएम हरियाणा रोडवेज कुलदीप सिंह नामांकन ले रहे है।
– करनाल नगर निगम सदस्य निर्वाचन हेतु वार्ड 16 से वार्ड 20 तक जिला नगर योजनाकार कार्यालय, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार नामांकन ले रहे है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *