करनाल/नीलोखेड़ी ,13 फरवरी। नीलोखेड़ी के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को नीलोखेड़ी नगरपालिका चुनावों के लिए और तरावड़ी नगरपालिका के वार्ड न0-5 के उप-चुनाव के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि मतदान 2 मार्च को करवाया जाएगा। वहीं मतगणना 12 मार्च को करवाई जाएगी। नगरपालिका चुनाव तथा तरावड़ी नगरपालिका के वार्ड न0-5 के लिए प्रत्याशी 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोडकऱ सभी कार्यदिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *