डीएमसी पंकज सेतिया ने सेक्टर 8 सामुदायिक केन्द्र में किया आरआरआर सेंटर का उदघाटन, डीएमसी पंकज सेतिया ने आरआरआर सेंटर का किया अवलोकन,आरआरआर वैन को किया रवाना
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया ने कहा कि शहर में पुरानी किताबें, पुराने कपड़ों और पुराने खिलौनों को रिसाइकिल करने के लिए 3 आरआरआर सेंटर बनेंगे। इनमें से दूसरे सेंटर की शुरुआत कर दी गई है और अब केडीबी की दुकान नंबर 50 में तीसरे सेंटर की शुरुआत जल्द की जाएगी।
डीएमसी पंकज सेतिया मंगलवार को नगर परिषद और कौशिक क्लासिस व फिनिक्स क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले डीएमसी पंकज सेतिया ने सेक्टर 8 सामुदायिक केन्द्र में रिडूयज, रियुज व रिसाइकिल (आरआरआर)सेंटर का उदघाटन किया। इसके उपरांत डीएमसी पंकज सेतिया, सीएसआर पार्टनर कौशिक क्लासिस के संचालक विवेक कौशिक व फिनिक्स क्लब के प्रधान डा. राजेश वधवा ने आरआरआर सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय यादव ने आरआरआर सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सेंटर के उद्देश्य के बारे में भी विस्तार से बताया।
डीएमसी पंकज सेतिया ने कौशिक क्लासिस के सहयोग से शहर के हर वार्ड में पुराने सामान को एकत्रित करने वाली आरआरआर वैन को वार्ड अनुसार तैयार किए गए शैडयूल के अनुसार रवाना करते हुए कहा कि यह वैन शहर के हर वार्ड में निर्धारित समय के अनुसार गली-गली में पहुंचेंगी और नागरिकों से पुराने कपड़े, किताबें, जूते एकत्रित करेंगी। इस वैन के ड्राईवर व कर्मचारी सारे सामान को सामुदायिक केन्द्र में जमा करवाएंगे। यहां से सामान को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस कार्य में फिनिक्स क्लब की तरफ से बुक बैंक बनाया गया है। इस बुक बैंक में सारी किताबों को रखा जाएगा और खिलौनों को केडीबी की दुकान नंबर 50 मेें बनाए जाने वाले आरआरआर सेंटर में रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुराने कपड़ों से थैले तैयार किए जाएंगे, इस कार्य में सैल्फ हैल्प ग्रुप के सदस्य सहयोग करेंगे इस मौके पर समाजसेवी प्रदीप झांब, नप अधिकारी संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, वाह फाउंडेशन के अध्यक्ष जसवीर कुमार, मांगे राम, विरेन भाटिया आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *